Kya Ab 6 Mahine Lagega Aadhaar Enrollment me : क्या नया आधार बनने में अब 6 महीने लगेगा?

Kya Ab 6 Mahine Lagega Aadhaar Enrollment Me?

Kya Ab 6 Mahine Lagega Aadhaar Enrollment Me:- क्या अब नया आधार बनाने में बहुत ज्यादा समय लगेगा? क्या सच में अब नया आधार बनाने में 6 महीनों का समय लगेगा? चूँकि आधार महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है तो ऐसे में सवाल है कि क्या अब आपको नया आधार बनाने के लिए बहुत ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। यह जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें

क्या है आधार कार्ड?

आधार कार्ड (UIDAI) भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त एक पहचान दस्तावेज है जो 12 अंको का होता है। यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें आपका बायोमेट्रिक, आईरिस, फिंगरप्रिंट के साथ आपका नाम और पता सम्बन्धी विवरण होता है?

Kya Ab 6 Mahine Lagega Aadhaar Enrollment me - नए आधार में अब कितना समय लग सकता है?

0-18 साल के लिए – UIDAI भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के गाईडलाइन के मुताबिक 0-18 वर्ष के आयु समूह वालों का नया आधार पंजीकरण सामान्यतः 30 दिनों तक संपन्न हो जाता है और यह ऐसा ही रहेगा। इस समूह के लिए नया पंजीयन में 30 दिनों तक का समय लग सकता है। 

18 से अधिक उम्र वालों के लिए – इस आयु समूहों के लिए UIDAI द्वारा कुछ बदलाव किये गए हैं, अब इस उम्र वालों के लिए आधार पंजीयन में 180 दिन तक का समय लग सकता है, हालांकि यह 180 दिन से पहले भी जारी किया जा सकता है, यदि आपके दस्तावेजों का सत्यापन जल्दी हो जाता है तब की स्थिति में आधार संख्या 180 दिनों से पहले भी जारी किया जा सकता है

हालांकि आधार 30 दिनों या 180 दिनों के भीतर ही जारी कर दिया जाता है (उम्र समूह के हिसाब से) पर यहाँ 30 दिनों या 180 तक का मतलब है, कि इससे ज्यादा समय नहीं लगता है। पर अगर किसी करणवश आपके आधार पंजीयन में इससे अधिक समय लगता है तो आप 1947 में संपर्क कर अपने आधार की स्थिति का पता लगा सकते हैं

ऐसा क्यों किया जा रहा है?

इसके कई कारण हो सकते हैं जिसमें से मूलतः यह हो सकता है कि कई बार मूल दस्तावेजों जैसे- नाम तथा पता संबंधी दस्तावेज में छेड़छाड़ करके उसे आधार पंजीयन के समय अपलोड कर दिया जाता है।

जन्म प्रमाण पत्र केवल जन्म तथा मृत्यु रजिस्ट्रार द्वारा ही जारी किया जा सकता है, परन्तु अभी के समय में कई ऐसे फर्जी वेबसाइट हैं जो जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से जारी कर देते हैं, यह सब रोकथाम के प्रयास से ऐसा किया जा रहा है

नोट : इस पेज के माध्यम से केवल इन्फॉर्मेशन दी जा रही है आपको भ्रमित करना हमारा उद्देश्य नहीं है, उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आई होगी

Leave a Comment